धनबाद में बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड मामले में विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत सभी 11 आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष अपराध को साबित करने में विफल रहा। यह मामला 21 मार्च 2017 को पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या से जुड़ा है।जिसमें सैकड़ों राउंड गोलियां चली थीं।
फैसले के बाद खुशी और निराशा
फैसले के दिन कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील रहा और संजीव सिंह के समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। फैसले के बाद समर्थकों ने नारेबाजी कर जश्न मनाया और इसे सत्य की जीत बताया। उनकी पत्नी एवं झरिया की वर्तमान विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि न्यायपालिका पर भरोसा था और संजीव अब जनता की सेवा में फिर जुटेंगे। दूसरी ओर नीरज सिंह समर्थकों में मायूसी देखी गई। इस फैसले ने धनबाद की सियासत में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।


0 Comments