15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस पर तोपचांची प्रखंड सहित गोमो में किया गया झंडा तोलन
15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काफी हर्षोल्लास के साथ सभी स्थानों में झंडा तोलन किया गया। जिसमें तोपचांची ब्लॉक एवं थाना, गोमो के रेल जीआरपी इंस्पेक्टर ऑफिस, जीआरपी थाना में थाना प्रभारी शाहजहां खां, आरपीएफ पोस्ट में इंस्पेक्टर संतोष कुमार झा वहीं हरिहरपुर थाना में थाना प्रभारी राहुल कुमार झा, सहित गांधी पब्लिक स्कूल लोको बाजार में स्कूल के डायरेक्टर आलम बाबू, एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल चितरो, द चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष धीरज कुमार के द्वारा झंडा फहराया गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल सहित काफी तादात में गणमान्य लोग मौजूद थे।
0 Comments