इंडियन नेवी में निकली है 1266 पदों पर भर्ती, सैलरी 63 हजार
नेवी ने सिविलयन ट्रेड्समैन (Civilian Tradesman Skilled) के विभिन्न पदों पर भर्ती निका ली है।आवेदन की प्रक्रिया 13 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है और इसकी लास्ट डेट 2 सितंबर 2025 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।आयु सीमा: आवेदक की उम्र 2 सितंबर 2025 तक 18 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है।
योग्यता : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क: निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
वेतनमान: चयनित अभ्यर्थी को 19,900 से 63,200 रुपए के बीच प्रति माह का सैलरी मिलेगी।
चयन प्रक्रिया:लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।एग्जाम का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले कैंडिडेट आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे।
0 Comments