-->

Gomoh :

तोपचांची प्रखंड सभागार में सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण।

प्रखंड सभागार तोपचांची में सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण " पोषण भी " पढ़ाई भी " के तहत 21 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक दिया गया। जिसमें सभी सेविकाओं को बच्चों के शारीरिक विकास एवं मानसिक एवं बौद्धिक विकास को विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों को बताया गया। यह ट्रेनिंग दो बैच को दी जा रही है। जिसमें 100 महिलाएं शामिल हैं। ट्रेनिंग के दौरान सभी महिलाओं को चाय नाश्ता एवं खाना भी उपलब्ध कराया गया। मौके पर सीडीपीओ ममता साह, महिला पर्वेक्षिका लीला रवानी, सुषमा कुमारी, सुनीता कुमारी सहित सेविकाएं उपस्थित थीं। pic

Post a Comment

0 Comments