-->

Gomoh :

गोमो। प्रखंड सभागार तोपचांची में महिला सशक्त नेत्री अभियान के माध्यम से वार्ड सदस्यों को त्रिदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विभिन्न विषयों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। जिनमें पंचायती राज प्रणाली के प्रमुख घटक, जेंडर, जैविक लिंग तथा निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की भूमिकाएं और जिम्मेदारियों को साझा किया गया। ताकि वह प्रशिक्षण लेकर विकास के कार्यों को अपने पंचायत में करे ताकि गांव का विकास हो। और पंचायती राज प्रणाली के माध्यम से यदि गांव का विकास होगा तो जिला का विकास होगा। राज्य का विकास होगा एवं इससे एक सुंदर भारत का चित्रण होगा।मौके पर मास्टर ट्रेनर निशा चौबे, प्रतिमा कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर अनुराग तिवारी, अनिकेत चौबे सहित दर्जनों वार्ड सदस्य उपस्थि थी।

Post a Comment

0 Comments