-->

Gomoh : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोपचांची में दिव्यांग शिविर का आयोजन।

मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोपचांची में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ऑर्थो से 103 और आई से 33 दिव्यांगों की जांच की गई। प्रोग्राम के बारे में प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने कहा कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ऑर्थो और आंखों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए सरकार द्वारा जांच शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों ने आकर जांच कराई। वहीं डॉक्टर मुकेश प्रसाद ने कहा की आज का शिविर दिव्यांगों के लिए है। हम लोग प्रखंड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कैंप लगाकर दिव्यांगों की जांच किए हैं। आज तोपचांची के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शिविर लगाकर दिव्यांगों की जांच हो रही है। जांच के उपरांत सभी को सर्टिफिकेट बनने के बाद दिया जाएगा। मौके पर, प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, डॉक्टर मुकेश प्रसाद, डॉक्टर प्रभात कुमार सिन्हा, तनवीर आलम, संजय कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments