तोपचांची में यातायात को लेकर बेहतर व्यवस्था के लिए आजसू पार्टी के जिला संगठन सचिव सदानंद महतो ने पूर्व की भांति दो बस पड़ाव जीटी रोड एवं गोमो रोड में सरकारी अस्तर से संचालित करने की मांग की है. इसको लेकर श्री महतो ने अंचल अधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड प्रमुख,थाना प्रभारी,जिला परिषद उपाध्यक्ष धनबाद,माननीय विधायक टुंडी विधानसभा, सांसद गिरिडीह लोकसभा को पत्र लिखकर पुनः उक्त व्यवस्था बहाल करने की आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को लाखों रुपए की राजस्व प्राप्ति होती थी,लेकिन फिलहाल यह व्यवस्था नहीं है.जनहित के मद्देनजर तोपचांची के झामाडा के खाली जमीन पर पुनःउक्त व्यवस्था बहाल की जाए।


0 Comments