-->

Katras : कतरास गौशाला पुल के पास सड़क हादसा, ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर – एक की मौके पर मौत

एनएच 32 गौशाला पुल के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक और उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक सवारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Post a Comment

0 Comments