-->

तोपचांची में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया पूजन सामग्री और धोती - साड़ी का वितरण।


आदिवासी ग्रामीणों को मिला लाभ, जाहेर स्थान पूजन सामग्री के साथ योजनाओं का शुभारंभ 

गोमो। सोमवार को तोपचांची प्रखंड सभागार में विधायक मथुरा प्रसाद महतो के द्वारा आदिवासियों के बीच जाहेर स्थान पूजन सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें चितरपुर, मतारी, खावडीह, कोरकोट्टा तथा रामाकुंडा गांव के ग्रामीणों के बीच कांसा का बर्तन, देग, बाल्टी, डब्बू स्टील, बाल्टी,आदि सामानों का वितरण किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा चलाए जा रहे सोना सोबरन धोती साड़ी योजना वित्तीय वर्ष 2025- 26 के प्रथम छमाही का वितरण का शुभारंभ विधायक के द्वारा किया गया। जिसमें ग्रामीणों के बीच धोती लूंगी साड़ी और थैला का वितरण किया। मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी, एमओ रविकांत कुमार, भोला कुमार कल्याण पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी सहित ब्लॉक के कर्मी मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments