-->

गोमो में व्यवसायियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, यौन शौषण के आरोप को बताया साजिश।


मेडिकल रिपोर्ट में आरोप झूठा साबित, व्यवसायियों ने जताया समर्थन

गोमो। द चैंबर ऑफ़ कॉमर्स गोमो के सचिव पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को व्यवसायियों के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जिसमें दर्जनों व्यवसाई उपस्थित होकर संस्था के अध्यक्ष धीरज कुमार एवं अमरनाथ बरनवाल पर लगाए गए एक महिला के द्वारा झूठा आरोप यौन शोषण एवं बलात्कार को गम्भीर षड्यंत्र बताया गया। 

जिसमें अध्यक्ष धीरज कुमार के द्वारा इस आरोप का खंडन करते हुए कहा गया कि कुछ लोग संस्था को एवं मुझे झूठे आरोप लगा कर बदनाम करते हुए कमजोर करने की साजिश करने का काम किया गया है। जबकि मैं न्यायालय के शरण मे आत्मसमर्पण करते हुए जल्द ही बाहर आ गया। मेडिकल रिपोर्ट भी जिस महिला के द्वारा लगाया गया था वह भी झूठा साबित हुआ।

एक संगठन के द्वारा इस महिला के झूठे आरोप को गम्भीरता समझ कर साथ दिया गया इसके पूर्व में भी 2020 में इसी संगठन के एक व्यवसाई के द्वारा अपनी पत्नी से झूठा आरोप में धीरज कुमार को फंसाने की कोशिश महिला थाना में आवेदन देकर किया था जो फर्जी एवम झूठा साबित हुआ था। अन्य उपस्थित व्यवसाइयों का कहना है कि द चैंबर ऑफ कॉमर्स गोमो एक व्यवसाईक संगठन है जो व्यवसाई एवम सामाजिक हित में बढ़ चढ़ कर भाग लेते हुए एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ी है और कुछ लोग उसे तोड़ने एवम कमजोर करने में लगे रहते हैं। 

इस अवसर पर लक्ष्मण प्रसाद, वजीउल्लाह ,शुभेन्दु सरकार, मनोज,बादशाह ,राकेश,गिरधारी, राजेश, राकेश ,दीपक,बादशाह,नुरेन , विशाल,अधीर समेत दर्जनों व्यवसाई उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments