अजमूल अंसारी बोले - नफरत छोड़ मोहब्बत से जिएं, तभी जीवन होगा आसान
गोमो। हरिहरपुर पंचायत के नरयाही टांड़ में शुक्रवार की शाम ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों भाइयों ने मिलकर खुशी का इजहार करते हुए सभी को ईद की मुबारक बाद दी। साथ ही आपसी गिले शिकवे दूर कर एक दूसरे को गले लगाया। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि अजमूल अंसारी थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईद आपसी मोहब्बत और खुशियों का त्योहार है। लोगों को नफरत दूर कर मोहब्बत से जीना चाहिए। इससे कभी भी मुश्किलों का सामना करना नहीं पड़ेगा। मौके पर अजमत अंसारी मुखिया प्रतिनिधि, तौहीद अंसारी, अहमद अंसारी, खुर्शीद, आरिफ, मुख्तार, सलीम, राजा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।


0 Comments