-->

Ranchi :

साइबर क्रिमिनल्स के सात मददगार CID के शिकंजे में, ठगी के 31 करोड़ रुपय फ्रीज

झारखंड में साइबर अपराधियों के खिलाफ CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। CID ने ऐसे बैंक खाताधारकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जिनके अकाउंट का इस्तेमाल साइबर ठगी के पैसों को ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। CID की DSP नेहा बाला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रोशन कुमार, राजेंद्र साव, प्राण रंजन सिंह, जितेंद्र कुमार, न्यूरेज अंसारी, गणेश बड़ाइक और सतीश कुनार शामिल हैं। इनके बैंक खातों में करोड़ों रुपये की ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी।

Post a Comment

0 Comments