
तोपचांची:- झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता सुभाष महतो का हृदय गति रुक जाने से शनिवार को अस्पताल में उनका देहांत हो गया.वे हीरापुर पंचायत समिति सदस्य सह वृहद झारखंड आदिवासी कुडमी मंच के नेता रहे हैं। वे स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो व पूर्व विधायक पूर्व सांसद स्वर्गीय राजकिशोर महतो के बड़ी करीबी रहे हैं .पूर्व विधायक स्वर्गीय राजकिशोर महतो के विधायक प्रतिनिधि भी रहे थे. झारखंड अलग राज्य आंदोलन के पूर्व में टुडो कारखाना में नौकरी करते थे, लेकिन स्वर्गीय राजकिशोर महतो से प्रभावित होकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी.उनके राजनीतिक जीवन से समाज में प्रभाव पड़ा है.वे बड़े ही सरल स्वभाव के थे. वे नशामुक्ति आंदोलन में हमेशा आगे रहे हैं.कुडमि समाज के आंदोलन में हमेशा आगे रहते थे. पिछला वर्ष "रेल टका,डहर छैका" आंदोलन का नेतृत्व भी कर चुके हैं.आज उनके निधन के समाचार सुनकर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष मंटू महतो,कार्यकारिणी अध्यक्ष हलघर महतो,जिला संगठन सचिव सदानंद महतो, रामचंद्र ठाकुर,विनोद बिहारी महतो,भुनेश्वर महतो, बिंदेश्वर प्रसाद महतो,पुनीत महतो, भवानी महतो,गिरधारी महतो, आदि बृहद झारखंड आदिवासी कुड़मी मंच के सदस्यों ने गहरा दुख प्रकट किया है।
0 Comments