26 सितम्बर 2025 को “स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान – स्वच्छोत्सव” के अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन आंचलिक कार्यालय धनबाद परिसर में किया गया। इस अवसर पर पब्लिक के बीच स्वच्छता जागरूकता हेतु एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें अंचल के सदस्यों ने भाग लेकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी का कर्तव्य है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, गली, विद्यालय और बाजार को स्वच्छ रखेगा तो हमारा सम्पूर्ण देश स्वच्छ और सुंदर बनेगा।
आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद ने अपने संदेश में कहा कि “स्वच्छ भारत ही स्वस्थ भारत है और जहां सफाई है, वहीं खुशहाली है।” कार्यक्रम के अंत में सभी स्टाफ सदस्यों ने एक स्वर में नारा लगाया –
“एक दिन, एक घंटा, एक साथ – यही है स्वच्छता का मार्ग।”
कार्यक्रम के दौरान आंचलिक प्रबंधक
दिनेश प्रसाद, उप आंचलिक प्रबंधक अभ्रतनु चंद सहित आंचलिक कार्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुब्रतो बनर्जी द्वारा किया गया।
0 Comments