![]() |
| दिनेश प्रसाद : आंचलिक प्रबंधक |
हमें गर्व है कि हम सितंबर माह को हिंदी माह के रूप में मना रहे हैं। 01 सितंबर से 29 सितंबर तक चलने वाला यह उत्सव हमें अपनी मातृभाषा हिंदी के महत्व को और गहराई से समझने तथा अपने दैनिक कार्यों में इसके अधिकतम प्रयोग का अवसर प्रदान करता है।
हम सभी का यह दायित्व है कि इस अवधि में कार्यालयीन कार्यों जैसे—टिप्पणी लेखन, ईमेल, पत्राचार, संचार तथा अन्य कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें। यह न केवल राजभाषा के प्रति हमारी निष्ठा को दर्शाएगा, बल्कि कार्य संस्कृति में आत्मीयता और सरलता भी जोड़ेगा।
आइए, हम सब संकल्प लें कि इस हिंदी माह को मात्र एक औपचारिकता न बनाकर, वास्तविकता में “हिंदी को कार्य की भाषा” के रूप में आत्मसात करें।
“हिंदी हमारी पहचान है, हिंदी हमारा गर्व है।
आइए, हिंदी माह में हम सब मिलकर हिंदी को जीवन और कार्य का अभिन्न अंग बनाएं।”
आप सभी को हिंदी दिवस एवं हिंदी माह की हार्दिक शुभकामनाएं।

0 Comments