-->

Dhanbad : हर सांप जहरीला नहीं होता, घर में दिखे तो मारे नहीं प्रशिक्षित व्यक्ति को बुलाएं

मैथन डाईक एरिया स्थित डीवीसी के फॉरेस्ट कर्मी के आवास में पिछले दो दिनों से सांप देखे जाने की सूचना पर सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल सीके शुक्ला ने मंगलवार दोपहर उनके आवास पहुंचे और घर के छप्पर में छुप कर बैठे करीब 7 फीट लंबा सांप को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान सीआईएसएफ जवान सीके शुक्ला ने घर वालों को जागरुक करते हुए बताया कि हर सांप जहरीला नहीं होता है। इसलिए सांप को मारे नहीं बल्कि घर में दिख जाए तो किसी भी प्रशिक्षित व्यक्ति को इसकी सूचना दे जो इसे पड़कर सुरक्षित उसके प्राकृतिक माहौल में छोड़ दे जिससे कि सांप और व्यक्ति दोनों सुरक्षित रहते हैं। अभी हाल ही में सीके शुक्ला ने डीवीसी के हाइडल स्टेशन से करीब 8 फीट लंबा अजगर को बड़े ही बहादुरी के साथ पड़कर जंगल में छोड़ दिया था।

.

Post a Comment

0 Comments