कारोबार में मुश्किलों के चलते लिया फैसला 44 साल पुरानी दुकान पर लगा ताला
धनबाद का 42 साल पुराना मधुलिका स्वीट्स हुआ बंद,सभी पांच ब्रांच के गिरे शटर
संचालक ने कहा प्रशासनिक दबाव,आंतरिक हालातों के कारण यह कड़ा कदम उठाना पड़ा
धनबाद की पहचान और मिठास का प्रतीक रही मधुलिका स्वीट्स ने आखिरकार अपने शटर गिरा दिए। पूरे 42 वर्षों से लोगों के स्वाद और यादों का हिस्सा रहा यह नाम अब इतिहास बन गया है. हीरापुर, सरायढेला, बैंक मोड़, बरटांड़ और मेमको मोड़, इन पांच शाखाओं से मिठास बिखेरने वाला यह ब्रांड अब सिर्फ यादों में रह जाएगा। मधुलिका के संचालक जय प्रकाश चौरसिया की आंखों में दर्द साफ झलक रहा था. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दबाव, लेबर डिपार्टमेंट की कार्रवाई और आंतरिक हालातों के कारण हमें यह कड़ा कदम उठाना पड़ा. दिल पर पत्थर रखकर मधुलिका को बंद करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लेबर डिपार्टमेंट की ओर से करीब एक करोड़ रुपये का नोटिस, नगर निगम द्वारा 50 हजार रुपये का जुर्माना और अन्य विभागों का लगातार दबाव झेलना पड़ा।

0 Comments