-->

Dhanbad : बाघमारा में अवैध कोयला खनन पर सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी मशीन ज़ब्त

 



कतरास महाअष्टमी की रात बाघमारा अनुमंडल के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-3 के ब्लॉक-4 स्थित ओरिएंटल आउटसोर्सिंग पैच में सीआईएसएफ की टीम ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

सीआईएसएफ एरिया-3 की टीम ने मौके पर एक बिना नंबर प्लेट की जेसीबी मशीन को ज़ब्त किया। जो अवैध खनन के लिए रास्ता बनाने में प्रयुक्त हो रही थी।

मौके पर कई टन अवैध रूप से भंडारित कोयला भी पाया गया, साथ ही 3 से 4 अवैध खनन मुहानों की पहचान की गई है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। ज़ब्त की गई जेसीबी मशीन को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए स्थानीय पुलिस को सौंपा जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आने वाले दिनों में और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments