
9 सितंबर 2025 को हिंदी माह के उपरांत बैंक ऑफ इंडिया, धनबाद अंचल द्वारा एच. ई. स्कूल, हीरापुर में कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए एक राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय था – “हिंदी और युवा पीढ़ी : अवसर एवं अपेक्षाएँ”।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए हिंदी भाषा के महत्व और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार के मार्गदर्शन में हुआ।
बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय से सामान्य परिचालन विभाग के मनोज कुमार,सतर्कता विभाग के परीक्षित कुमार तथा राजभाषा अधिकारी सुब्रतो बनर्जी ने संगोष्ठी में विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता दी। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत सुब्रतो बनर्जी ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने यह भी बताया कि हिंदी माह के दौरान प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रसार में सक्रिय योगदान दे।
अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने विद्यालयीन बच्चों में हिंदी के प्रति नए उत्साह और सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार किया।

0 Comments