
16 सितंबर 2025 को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) धनबाद तोपचांची लोकल कमेटी के तत्वाधान में हेमंत सोरेन, माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार द्वारा प्रखंड अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। अध्यक्षता लोकल कमेटी के सचिव परशुराम महतो ने की।
झारखंड राज्य कमेटी के सदस्य सह महासचिव मंडल के सदस्य शिव बालक पासवान ने कहा झारखंड की जनता ने अतीत में डबल इंजन सरकार की लूट और लोकतंत्र पर हमले को देखते हुए वर्तमान सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में दो बार वोट देकर एक लोकप्रिय सरकार का गठन किया है. मौजूदा राज्य सरकार की घोषित नीति पर भरोसा रखते हुए झारखंड के गरीबों को यह विश्वास है कि, यह सरकार यहां के जल-जंगल-जमीन-खदानों को कॉरपोरेटों के हाथों में नहीं सौंपेगी, झारखंड की आम जनता के जीवन और जीविका का ख्याल रखेगी, लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करेगी साथ ही संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की हिफाज़त करेगी.
लेकिन लोकतंत्र के एक जिम्मेदार प्रहरी और जनवादी आंदोलन का अगुवा दस्ता होने के नाते सीपीएम जनता के ज्वलंत मुद्दों और समस्याओं के समाधान हेतु सरकार की भूमिका के प्रति भी सजग हैं।
सीपीएम समय-समय पर सरकार के समक्ष अपनी माँगें रखती हैं और "देश बचाओ-जनता बचाओ" के नारे के साथ जन मुद्दों पर आंदोलन भी करती हैं. हाल ही में, एनडीए सरकार की जनविरोधी, देशविरोधी नीतियों के विरोध में 17 सूत्री माँगों को लेकर 9 जुलाई को मज़दूरों की देशव्यापी एतिहासिक हड़ताल को सीपीएम ने पूरा समर्थन दिया इस हड़ताल में जिसमें किसानों ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी की..
जिला सचिव मंडल सदस्य तथा तोपचांची प्रखंड के सचिव सचिव परशुराम महतो ने निम्नलिखित
मांगें रखें – (1) विस्थापन आयोग का गठन किया जाए (2) पेसा अधिनियम के नियमावली को लागू किया जाए . (3) लैंड बैंक योजना रद्द की जाए , (4) रोजगार सृजन सुनिश्चित किया जाए , सभी रिक्तियों को भरें, भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कड़े उपाय सुनिश्चित किया जाए (5) स्थानीय नियोजन नीति को तुरंत तैयार कर उसे लागू किया जाए (6) सभी प्रकार के सामाजिक कल्याण से संबंधित भत्तों का नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए (7) स्मार्ट मीटर को जबरन थोपने और बिजली के निजीकरण प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए(8) सभी स्तरों पर गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाए (9) नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाए (10) जमीन के डिजिटल रेकार्ड में सुधार किया जाए (11) परेशानी मुक्त ,भ्रष्टाचार मुक्त जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सुनिश्चित करें, (12) स्कीम वर्करों के मानदेय में वृद्धि,सेवा शर्तों में सुधार तथा न्यायालय निर्देशित सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करें (13) कानूनी रूप से अपरिभाषित श्रमिकों के कल्याण और कानूनी संरक्षण को सुनिश्चित करें (14) महिलाओं के आर्थिक स्वनिर्भरता के लिए स्व रोजगार योजना की शुरुआत सुनिश्चित किया जाए साथ ही माइक्रोफाइनेंस की जाल में फंसी महिलाओं को मदद दी जाए
(15) अबूआ आवास एवं पीएम आवास की धांधली को रोका जाए तथा वित्तीय वर्ष 22,23, एवं 2024-2025 में अयोग्य लाभुकों का जांच किया जाए।
(16) मनरेगा का विस्तार कर ग्रामीण क्षेत्रों में रू 600/-प्रतिदिन की दर से न्यूनतम 200 दिन प्रतिवर्ष का गारंटी योजना लागू की जाए।
(17) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामाकुंड में डाक्टर सहित सभी प्रकार की सुविधा को बहाल किया जाए।
कार्यक्रम मुख्य रूप से परशुराम महतो सचिव तोपचांची लोकल कमिटी, जय राम महतो, कुंती देवी, बैजनाथ महतो, धनपति डोम, गुलशन कुम्हार, जहलू साव, श्याम सुंदर कुमार, कमली देवी, रोबानी देवी, शांति देवी, सोमारी देवी, तथा अन्य लोग शामिल थे।


0 Comments