शनिवार दोपहर तेतुलमारी के शक्ति चौक के समीप सर्विस रोड में एक भयंकर सड़क दुर्घटना घटी जिसमे एक कि स्पोर्ट डेथ दूसरा हुआ जख्मी सूचना पाकर तुरंत स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर दोनो जख्मी को उठाकर धनबाद एनएमसीएच ले गयी जहाँ डॉक्टरों ने एक को मृत बताया तथा दूसरे का किया इलाज पुलिस ने दोनो बाइको को जप्त कर थाना ले आयी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीहू मोटर के सामने सर्विस रोड में भूली की ओर से एक तेज रफ्तार ग्लैमर बाइक सवार ने शक्ति चौक से आ रहे स्प्लेंडर सवार को जोरदार टक्कर मारा जिससे कि स्प्लेंडर सवार नगरी के रंगरी टांड निवासी दैनिक मज़दूर बलभद्र महतो का 42 वर्षीय पुत्र दिनेश महतो की सड़क पर करीब 20 फिट तक रगड़ाने के कारण माथा से काफी खून निकल गया जिसकारण वह तुरंत ही दम तोड़ दिया वही दूसरा भूली डी ब्लॉक निवासी भोला कुमार का पुत्र 35 वर्षीय शंकर कुमार का पैर टूट गया जो फिलहाल इलाजरत है
0 Comments