-->

Topchanchi : तोपचांची झामाडा विवाह मंडप के मुख्य द्वार पर गंदगी के अंबार की सफाई पर ग्रामीणों ने आभार जताया।





झामाडा के मुख्य प्रबंधक व प्रबंध निदेशक के पहल पर तोपचांची गोमो सड़क के किनारे विवाह मंडप के मुख्य द्वार पर गंदगी के अंबार की सफाई कराई जाने से तोपचांची के ग्रामीणों ने आभार व खुशी जताया हैं.ग्रामीणों में आजसू नेता सदानंद महतो समेत दर्जनों लोगों ने एक पखवाड़ा पूर्व विवाह मंडप के मुख्य द्वार पर गंदगी के अंबार के सफाई कराने की गुहार संबंधित पदाधिकारी से पत्राचार किया था. इस पर संज्ञान लेते हुए झामाडा मुख्य प्रबंधक व प्रबंध निदेशक द्वारा पहल की गई और विवाह मंडप के मुख्य द्वार पर गंदगी की अंबार को हटा दिया गया. इस जनहित कार्य से तोपचांची के ग्रामीणों ने विभाग के प्रति आभार व खुशी जताया है।

Post a Comment

0 Comments