-->

Katras : महुदा में सिन्दूर खेला के साथ माँ दुर्गा को दी गई भावनात्मक विदाई..!


 

 विजया दशमी के मौके पर महुदा पूजा पंडाल में धनबाद जिला परिषद चेयरमैन श्रीमती शारदा सिंह स्थानीय महिलाओं के साथ सिन्दूर अर्पण कर माँ को विदाई दी। साथ ही विवाहित महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अपने अखंड सौभाग्य की कामना की। 

इसके बाद गाजे बाजे और बहुत ही धूम धाम से माँ दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर शारदा सिंह जी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व सिर्फ रावण पर राम की विजय का पर्व नहीं, अपितु राष्ट्र की हर बुराई पर राष्ट्रभक्ति की विजय का पर्व बनना चाहिए। तथा सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। 

इस दौरान मुख्य रूप से धनबाद महानगर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह , समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण सहित भक्त शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments