JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर अब शुक्रवार, 31 अक्टूबर को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
बुधवार, 29 अक्टूबर को इस मामले में लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने पहले गुरुवार, 30 अक्टूबर की तारीख तय की थी, लेकिन राज्य सरकार और सफल अभ्यर्थियों की ओर से विस्तृत बहस को देखते हुए न्यायालय ने अगली सुनवाई की तारीख शुक्रवार निर्धारित की है।
गुरुवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पीयूष चित्रेश, जबकि JSSC की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल ने अपना पक्ष रखा।
अदालत ने अगली सुनवाई तक परिणाम (रिजल्ट) के प्रकाशन पर लगी रोक को यथावत रखने का निर्देश दिया है। बताया गया है कि शुक्रवार को यह मामला सुनवाई के लिए पहले नंबर पर सूचीबद्ध किया गया है

0 Comments