जहाँ कभी पहचान की कमी थी, अब वहीं बनेंगे डॉक्टर — जामताड़ा का सपना हुआ साकार
जामताड़ा से उठी स्वास्थ्य क्रांति की लहर — अब झारखंड के हर जिले में पैदा होंगे डॉक्टर
जनता ने कहा — “डॉ. इरफान अंसारी जो कहते हैं, करके दिखाते हैं
रांची : झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
माननीय मंत्री की दूरदृष्टि और संकल्प के परिणामस्वरूप जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और खूंटी में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
इस अभूतपूर्व निर्णय से पूरे झारखंड में खुशी की लहर है, वहीं जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है।
चौक-चौराहों पर लोगों ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयाँ बाँटकर इस निर्णय का स्वागत किया।
जनता मंत्री जी के जामताड़ा आगमन की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही है ताकि उनका भव्य स्वागत किया जा सके।
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा को मैंने दिया मेडिकल कॉलेज। एक समय था जब लोग जामताड़ा को पहचानते भी नहीं थे,लेकिन आज वही जामताड़ा अपने नाम से जाना जा रहा है जहाँ के बच्चे अब डॉक्टर बनेंगे, वहीं से डॉक्टर पैदा होंगे।यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि मेरे लंबे संघर्ष, बड़ी सोच और जनता के विश्वास का परिणाम है।मेडिकल कॉलेज बनने से न केवल स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ेंगी बल्कि क्षेत्र में रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन और शिक्षा के नए अवसर भी पैदा होंगे।जामताड़ा का सपना अब हकीकत बन चुका है जनता के सहयोग और आशीर्वाद से।
डॉ. अंसारी ने कहा कि यह पहला चरण है।
दूसरे चरण में गोड्डा साहिबगंज सरायकेला और पाकुड़ जिलों में भी नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।देवघर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को एम्स की उपस्थिति के कारण केंद्र सरकार से एनओसी नहीं मिल पाई है,लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाया कि वे इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं।
परंतु आने वाले समय में वहाँ भी नए स्वास्थ्य प्रोजेक्ट्स की घोषणा की जाएगी।
मंत्री जी ने कहा कि नई मेडिकल कॉलेजों के खुलने से
राज्य के ग्रामीण और छोटे शहरों में डॉक्टरों की भारी कमी दूर होगी,विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को इलाज के लिए अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।स्थानीय युवाओं को मेडिकल शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।इससे राज्य की अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य प्रणाली दोनों को मजबूती मिलेगी। जब राज्य के स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी एक डॉक्टर को सौंपी गई है,तो बदलाव तो दिखाई देंगे ही। मैं दिन-रात जनता के स्वास्थ्य हित में काम कर रहा हूँ और परिणाम आज सबके सामने है।आने वाले समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में और भी बड़ी घोषणाएँ होंगी जिन पर काम तेज़ी से चल रहा है।
हजारों लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बधाई संदेश भेजे और कहा की आपने हमारे क्षेत्र को नई पहचान दी है।अब हमारे बच्चे अपने ही इलाके में डॉक्टर बन पाएंगे,शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों में विकास होगा,रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
लोगों ने इस ऐतिहासिक फैसले को झारखंड की जनता के लिए बड़ा तोहफा बताया और कहा की हम सब आपके इस योगदान के लिए सदा ऋणी रहेंगे।
जामताड़ा से लेकर पूरे झारखंड तक — डॉ. इरफान अंसारी का विज़न स्पष्ट है।हर जिले में सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा।
झारखंड अब स्वास्थ्य क्रांति की ओर बढ़ चुका है।

0 Comments