कतरास न्यूज़:-मधुबन थाना क्षेत्र के फुलारीटांड़ हटिया में कचरा फेंकने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। बबलू सिंह गंभीर रूप से जख्मी बताए गए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मधुबन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

0 Comments