-->

झारखंड राज्य रजत जयंती के अवसर पर मनरेगा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित।

 


गोमो। झारखंड राज्य के रजत जयंती के अवसर पर तोपचांची प्रखंड के सभी पंचायतों में मनरेगा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें प्रभात फेरी, विशेष ग्राम सभा, विशेष रोजगार दिवस, मनरेगा शपथ ग्रहण, आदि कार्यक्रमों में मुख्य रूप से सभी ग्रामीणों मेट्स मनरेगा मजदूर बागबानी सखी, ग्राम पंचायत एवं प्रखंड स्तर प्रतिनियुक्ति कर्मचारियों पदाधिकारियों की सहभागिता रही, इस अवसर पर ग्राम पंचायत चितर पुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य से आए पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमुख कनीय अभियंता मुखिया पंचायत समिति सदस्य तथा प्रखंड से प्रतिनियुक्त पर्वेक्षक पंचायत सचिव रोजगार सेवक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments