-->

झारखंड राज्य के स्थापना की 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन।

 


झारखंड राज्य के स्थापना की 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 नवंबर एवं 12 नवंबर को प्रखंड स्थित सभी मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालयों में संपन्न हुई प्रतियोगिता के प्रथम चयनित प्रतिभागियों का आज प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुमदुमी तोपचांची में संपन्न हुआ।

 कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री सहदेव महतो एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती रिंकी कौर के उत्सवर्धन संबोधन के साथ प्रारंभ हुआ। कुल 6 प्रकार की स्पर्धाओं का आयोजन कक्षा 6 से 8 की एक श्रेणी एवं कक्षा 9 से 12 की दूसरी श्रेणी में विभिन्न विद्यालयों से आए सभी प्रतिभागियों का अलग-अलग निर्णायक दलों द्वारा उनके प्रतिभा आधारित कार्यक्रम को देखा गया और प्रत्येक स्पर्धा में प्रथम आए छात्र-छात्राओं को कल दिनांक 14 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चयनित किया गया



Post a Comment

0 Comments