-->

Dhanbad : भारतीय महिला टीम बनी विश्व चैंपियन, साउथ अफ्रीका को हराकर जीता महिला वर्ल्ड कप का खिताब


भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर भारतीय टीम विश्व चैंपियन बन गई।दीप्ति शर्मा इस जीत की सुपरस्टार बनीं जिन्होंने 58 रन की पारी बल्ले से खेली थी। उसके बाद गेंदबाजी में पांच विकेट अपने नाम किए। इस मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले खेलते हुए भारत ने 6 विकेट खोकर 298 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन बनाकर सिमट गई।

Post a Comment

0 Comments