-->

धूमधाम से मना डि- नोबिली स्कूल गोमो में पैरेंट्स नाइट प्रोग्राम का आयोजन।


छात्रों की प्रतिभा और अभिभावकों के सहयोग की सराहना डि नोबिली स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है

गोमो। डि नोबिली स्कूल गोमो में शुक्रवार की शाम को पैरेंट्स नाइट वार्षीकोत्सव उबालू थीम पर पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूरे विश्व की सांस्कृतिक विविधता और बच्चों के जीवन में अभिभावकों के महत्व को प्रदर्शित करना था। मौके पर मुख्य अतिथि सीनियर डी.इ.इ रेलवे लोको शेड गोमो के यादवेन्द्र कुमार यादव विशिष्ठ अतिथि डी.एस डब्लू सी. गोविंदपुर के निदेशक फा. अजय तिरु फ़ा. जेम्स थर्रानियल एस. जे. के द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डि नोबिली एंथम से किया गया।

इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य संगीत के साथ रंग बिरंगे वेश भूषा में उबांतू थीम पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विश्व भर की सांस्कृति पर आधारित नृत्य से एकता का संदेश दिया। कक्षा सात के विद्यार्थियों ने मूक अभिनय से बच्चों के जीवन में अभिभावकों के महत्व का मंचन किया। विद्यार्थियों का यह प्रयास कार्यक्रम का केन्द्र बना रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि अभिभावक और शिक्षक मिलकर ही विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक अच्छा मौका देता है। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जेम्स थर्रानियल एस.जे. ने छात्रों की प्रतिभा और अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा की डि नोबिली स्कूल गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है। जो बच्चों के स्वगिम विकास के लिए आवश्यक है। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य सि. उर्मिला खाखा ने अभिभावकों के और अतिथियों के उपस्तिथि के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीयगान से किया गया। बता दें कि डि नोबिली स्कूल गोमो क्षेत्र का एक मात्र आईसीएसई स्कूल है। अभी नए सत्र 2026 - 27 का नामांकन जारी है। मौके पर द चैंबर ऑफ कॉमर्स गोमो के अध्यक्ष धीरज कुमार, हिरामन नायक, जीतपुर मुखिया जाबिर अंसारी, निखिलेश सिंह, संतोष कुमार झा, राहुल कुमार, सत्यजीत कुमार, प्रेम कुमार गुप्ता, सभी शिक्षणगण सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष अभिभावक उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments