-->

कंपकंपाती ठंड को लेकर अलाव की व्यवस्था करने की मांग।


गोमो : तोपचांची क्षेत्र में इन दोनों ठंड बढ़ जाने से आमजनों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के चौक चौराहों ' वाहन .पड़ावों तथा सार्वजनिक मंदिरों के समीप अस्पताल मेंं आश्रय लेने वाले आमजनों वृद्धो 'विक्षुकों और राहगीरों को ठंड से काफी परेशानी का कष्ट उठाने पर रही है। कंपकंपाती ठंड से बचाव के लिए ना तो राज्य सरकार और न ही किसी स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। बढ़ी हुई ठंड से बचाव को लेकर रविवार को आजसू नेता व सामाजिक कार्यकर्ता सदानंद महतो के द्वारा चौक पर अलाव की व्यवस्था अपने स्तर से करके आमजनों ,वृद्धों और राहगीरों को ठंड से राहत दिलाया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सदानन्द महतो ने तोपचांची क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों एवं वाहन पड़ावों के समीप अलाव की व्यवस्था करने की मांग सरकार व जिला प्रशासन से किया है ,ताकि आमजनों व राहगीरों को ठंड से बचाया जा सके ।इस अवसर पर अर्जुन महतो 'पूर्व मुखिया कृष्णा मेहता शंकर रवानी 'गिरधारी प्रसाद महतो प्रमोद महतो आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments