-->

Dhanbad : गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख


नाइट क्लब Birch by Romeo Lane में सिलेंडर ब्लास्ट से हाहाकार

 गोवा के उत्तर जिले में स्थित अर्पोरा गांव शनिवार (6-7 दिसंबर 2025) की रात दहल उठा. यहां एक लोकप्रिय नाइट क्लब में अचानक आग लग गई, जिसके कारण 25 लोगों की मौत हो गई. यह क्लब पिछले साल ही खुला था और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका था. घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ''गोवा के अरपोरा में हुई आग दुर्घटना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों. मैंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी से स्थिति के बारे में बात की है. राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है. गोवा क्लब हादसे पर पीएम मोदी ऐलान किया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.किचन में सिलेंडर फटने से फैली आग रात करीब 12 बजे क्लब के किचन एरिया में खाना बनाने का काम चल रहा था. इसी दौरान गैस सिलेंडर में जबरदस्त धमाका हुआ और देखते ही देखते आग पूरे परिसर में फैल गई. विस्फोट इतना तेज था कि आसपास रहने वालों ने भी कंपन महसूस किया. आग और धुआं फैलने के कारण अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का समय ही नहीं मिला.

Post a Comment

0 Comments