गया जी: 12 दिसंबर 2025 को रात्रि करीब 12 बजे गया जी रेलवे स्टेशन में जरूरत मंद, गरीब, असहाय एवं ठंड से जूझ रहे लोगों को ढूंढ ढूंढ कर कम्बल वितरण किया गया। मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंहा , बिहार प्रदेश संगठन प्रभारी शेखर , झारखंड प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शोएब, संगठन सचिव गया संजीत कुमार शामिल थे।
डॉ शैलेन्द्र ने झारखंड दैनिक समाचार से कहा कि ठंड से ठिठुर रहे पीड़ितों को मदद करने में आज के युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत है, हमारी गरीब उत्थान आरोग्य मंदिर गरीब उत्थान केंद्र द्वारा रोग मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है। अभी हम कम्बल वितरण की सेवा को विशेष रूप से बढ़ाने में लगे हैं, आगामी कल से चप्पल, कम्बल साथ में देने की योजना है।
आप सभी हमारे साथ सहयोग का हाथ बढ़ा सकते हैं। जिससे गरीब उत्थान ज्यादा से ज्यादा लोगों को मदद कर सकें।

0 Comments