गोमो हरिना रोड पर एक स्विफ्ट कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुकुडीह गांव के निवासी फरीद अंसारी अपनी नानी और एक बच्ची को बाइक से गोमो की ओर जा रहे थे। तभी आरओबी पुल से थोड़ा पहले मोड के पास सामने से आ रही स्विफ्ट कार से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए हैं। कार भी छतिग्रस्त हो गया है। हरिहरपुर थाना पुलिस ने मामले को संभालते हुए सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया तथा कार को अपने कब्जे में कर लिया है।

0 Comments