-->

गोमो में दर्दनाक मौत: बिजली मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान


 गोमो के हटियाटांड बिजली ऑफिस के पास रामकिशुन राम उम्र करीब 50 वर्ष नामक व्यक्ति ने फंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

मृतक पेशे से निजी बिजली मिस्त्री का काम करता था। बीती रात अपने घर के कमरे में खाना खाकर सोया सुबह दोस्तो ने दरवाजा खुलवाया तो दरवाजा भीतर से बंद पाया, किसी तरह से खिड़की से भीतर झांकने पर मृतक रामकिशुन को पंखे से झूलता देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। 

मृतक के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया की कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मृतक का परिवार गया डोभी में रहता है, मृतक गोमो में अकेला रहता था। तोपचांची थाना के पुलिस कर्मियो द्वारा घर का दरवाजा जो भीतर से बंद था को तोड़कर शव को उतारा गया तथा मामले की छानबीन कर शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारियां की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments