-->

महेशपुर कोलियरी में मुआवजा व नियोजन को लेकर रैयतों का धरना आठवें दिन भी जारी, आउटसोर्सिंग का काम ठप

 


गोविंदपुर एरिया तीन अंतर्गत महेशपुर कोलियरी में जमीन के बदले मुआवजा और नियोजन को लेकर रैयतों और ग्रामीणों का श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी के विरोध में अनिश्चित कालीन धरने आज आठवें दिन भी जारी है।सोमवार को कांग्रेस नेता शेख गुड्डू धरना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले।मिलकर रैयतों और ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए।ग्रामीणों ने शेख गुड्डू को बताया कि बीसीसीएल प्रबंधक और आउटसोर्सिंग कंपनी बिना ग्रामीणों और रैयतों को मुआवजा और नियोजन दिए कोयला उत्खनन करने का काम शुरू कर चुकी है। आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा सारे नियमों को ताक पर रख कर कोयला उत्खनन करने का काम किया जा रहा है।वही कांग्रेस नेता शेख गुड्डू ने कहा कि कुछ नेताओं और दलालों के निजी स्वार्थ के कारण बीसीसीएल प्रबंधक और आउटसोर्सिंग कंपनी रैयतों और ग्रामीणों की अनदेखी कर रही है।यदि समय रहते बीसीसीएल प्रबंधक और आउटसोर्सिंग कंपनी नहीं चेती तो कांग्रेस पार्टी इससे भी बड़ी आंदोलन करने को बाध्य होगी।आपको बता दे कि महेशपुर पंचायत के रैयतों और ग्रामीणों ने जमीन के बदले नियोजन व मुआवजे की मांग को लेकर बीसीसीएल प्रबंधक और श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्य स्थल पर तंबू गाड़ कर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पर डटी हुई है।जिससे आउटसोर्सिंग कंपनी का काम बाधित है।

Post a Comment

0 Comments