-->

धनबाद मंडल के धनबाद-चन्द्रपुरा एवं धनबाद गोमो-कोडरमा-पारसनाथ खंड में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।


धनबाद। 9 अप्रैल 26 को धनबाद-चन्द्रपुरा एवं धनबाद –गोमो-कोडरमा-पारसनाथ खंड में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | यह अभियान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/धनबाद के नेतृत्व में गोमो स्क्वॉड एवं महिला स्क्वॉड/धनबाद टीम द्वारा विभिन्न ट्रेनों एवं स्टेशनों पर चलाया गया। टिकट चेकिंग के परिणामस्वरूप 156 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 46,475 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई | रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें, ताकि असुविधा एवं दंड से बचा जा सके। यह जानकारी 

मनीष सौरभ वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments