-->

30 हजार रिश्वत लेने वाले अफसर के घर मिला नोटों का पहाड़, यकीन नहीं तो खुद देखें


भुवनेश्वर : ओडिशा के कटक में माइन्स के डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती को विजिलेंस की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह रिश्वत एक कोयला कारोबारी से ली जा रही थी. गिरफ्तारी के बाद जब विजिलेंस के अधिकारियों ने मोहंती के ठिकानों पर छापा मारा तो उनकी आंखें फटी रह गईं. अफसर के भुवनेश्वर वाले फ्लैट से करीब 4 करोड़ रुपये कैश मिला है. इसके अलावा भद्रक के मठसाही में उनके पुश्तैनी घर और कटक के ऑफिस में भी एक साथ छापेमारी की गई. BRS फ्लैट के अंदर एक ट्रॉली बैग में यह कैश भरकर रखा गया था.

ओडिशा के इतिहास की सबसे बड़ी रेड में से एक

ट्रॉली बैग और तिजोरी से मिले नोटों की गिनती अभी भी जारी है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 4 करोड़ रुपये गिने जा चुके हैं. नोट इतने ज्यादा हैं कि गिनती के लिए मशीनें मंगवानी पड़ीं. स्थानीय मीडिया इसे ओडिशा के इतिहास की सबसे बड़ी छापेमारी में से एक बता रहा है. देबब्रत मोहंती के ऑफिस की दराज से भी डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा कैश मिला है.

महल जैसे दो आलीशान घर भी मिले

छापेमारी में पता चला है कि भुवनेश्वर शहर में देबब्रत मोहंती के दो महल जैसे आलीशान घर भी हैं. कैश के अलावा 130 ग्राम से ज्यादा सोना भी बरामद हुआ है. मोहंती ने एक कारोबारी से कोयला डिपो के संचालन और ट्रांसपोर्ट की इजाजत देने के बदले में रिश्वत की मांग की थी. कारोबारी ने इसकी जानकारी विजिलेंस अधिकारियों को दे दी. मंगलवार की रात जैसे ही मोहंती ने रिश्वत के पैसे लिए, टीम ने उन्हें दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद से ही मोहंती से जुड़ी संपत्तियों की जांच चल रही है.

Post a Comment

0 Comments