गिरिडीह:-धनवार थाना क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों से हो रही गैस सिलेंडर चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर लालबाजार स्थित एक हार्डवेयर दुकान से 61 गैस सिलेंडर बरामद किए।बताया गया कि ग्रामीणों ने संदिग्ध स्थिति में सिलेंडर ले जा रहे एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने छापेमारी कर सिलेंडर जब्त किए और दुकान संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी समेत पूरे चोरी नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।
0 Comments