तोपचांची में भी अधेड़ की बच्चा चोर समझ कर पिटाई
राजगंज के महतोटांड में बच्चा चोर समझकर भीड़ ने एक अज्ञात युवक की जमकर पिटाई कर दी है। पिटाई से वह बुरी तरह घायल हो गया सर पर गंभीर चोट लगी है। बच्चा चोर पकड़ने की अफवाह में पांच गांव के लोग जुट गए सभी के हांथ में लाठी, कुल्हाड़ी, तीर धनुष था। ग्रामीण काफी उग्र थे। बाद में स्थानीय मुखिया एवं पुलिस के सहयोग से युवक को बचाया गया।
वही तो तोपचांची में भी बच्चा चोर के सक में भीड़ द्वारा एक अधेड़ की पिटाई कर दी गई इस तरह बच्चा चोर के सक में लोगों की पिटाई पुलिस के लिए टेंशन का सबक बना हुआ है। पुलिस ने पहले ही इस तरह के अफवाहों से बचने का संदेश जारी किया है।

0 Comments