-->

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनायी गई शिवजयंती


कतरास: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कतरास सेवा केंद्र पर शिव जयंती बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर संस्थान की मुख्य संचालिका बीके प्रतिभा दीदी के सानिध्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

केक काटकर और झंडा फहराकर दी बधाई

कार्यक्रम की शुरुआत नियमित मुरली क्लास से हुई, जिसके पश्चात बीके प्रतिभा दीदी ने बच्चों के साथ मिलकर शिव बाबा की याद में केक काटा। इसके उपरांत, केंद्र के छत परिसर में बाबा का रूहानी झंडा फहराया गया। झंडा फहराते ही वहां मौजूद सभी भाई-बहन ईश्वरीय प्रेम में भावविभोर होकर खुशी से झूम उठे।

नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

समारोह का मुख्य आकर्षण नन्हीं बच्चियों द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति रही। ईश्वरीय भजनों पर आधारित इन नृत्यों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए और उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

परमात्मा का संदेश दिया

इस अवसर पर बीके प्रतिभा दीदी ने सभी को शिव जयंती की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व स्वयं के अंधकार को मिटाकर ज्ञान के प्रकाश को आत्मसात करने का प्रतीक है। कार्यक्रम में केंद्र के दर्जनों भाई-बहन उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अंत में भोग का वितरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments