धनबाद : धनबाद के एलसी रोड स्थित होटल कुबेर में शनिवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब रामगढ़ के रहने वाले 29 वर्षीय रवि कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, रवि कुमार ने 12 फरवरी को होटल कुबेर में कमरा बुक कराया था. वह बीते कुछ दिनों से होटल में ही ठहरा हुआ था. शनिवार की सुबह जब होटल स्टाफ ब्रेकफास्ट का ऑर्डर लेने उसके कमरे पर पहुंचा, तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला. बार-बार आवाज देने पर भी अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, जिससे स्टाफ को शक हुआ.
0 Comments