(AIKS) व (AIWU) की सभी इकाइयों का आह्वान
अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) एवं जनता की महिला समिति संयुक्त रूप से मजदूरों, किसानों, कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों से अपील करती हैं कि वे अमेरिकी साम्राज्यवाद के दबाव में मोदी सरकार द्वारा थोपे जा रहे एकतरफा और राष्ट्रविरोधी भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष तेज करें।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार किए जा रहे दबाव और घोषणाएँ यह स्पष्ट करती हैं कि मोदी सरकार भारत कीआर्थिक संप्रभुता, जनता की आजीविका, किसानों के हित और नीतिगत स्वतंत्रता से समझौता कर रही है। यह समझौता —
• सस्ती अमेरिकी कृषि उपज के आयात को बढ़ावा देगा
• किसानों की आय पर सीधा हमला करेगा
• घरेलू उद्योग और कृषि को कमजोर करेगा
• बहुराष्ट्रीय कंपनियों को खुली छूट देगा
• खाद्य सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को खतरे में डालेगा
✊ संघर्ष का आह्वान ✊
AIKS और AIWU इस जनविरोधी समझौते के खिलाफ
संयुक्त, व्यापक और निर्णायक आंदोलन का आह्वान करते हैं।
🔥 12 फरवरी 2026 🔥
देशव्यापी आम हड़ताल
इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं!
बैठक में उपस्थित प्रमुख साथी:
पशु राम महतो (जिला संयुक्त सचिव),
प्रखंड सचिव, बैजनाथ महतो,
प्रखंड सदस्य कालीचरण महतो,
जय राम महतो, झगरु महतो,
वसंत गोस्वामी, पंचायत कमिटी सदस्य श्याम सुंदर कुम्हार,
धरपति डोम,जनवादी महिला समिति प्रखंड कमेटी अध्यक्ष खुलो देवी , प्रखंड सचिव सह पूर्व मुखिया रामाकुंडा कुंती देवी, चरकी देवी, पुरनी देवी, मुंदी देवी,गीता देवी, मंगला देवी, पनवा देवी, पेमिया देवी, मोहनी देवी, तुलिया देवी एवं अन्य साथी।

0 Comments