-->

गोमो पोस्ट ऑफिस में शुरू हुआ आधार सेवा केंद्र, ग्रामीणों को बड़ी राहत

 


गोमो: गोमो रेल नगरी के ग्रामीणों को अब आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओ के लिए दूर जाना नहीं पड़ेगा। क्योंकि गोमो रेल नगरी के पोस्ट आफिस में ही अब आधार सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए शुक्रवार को रूपक कुमार सिन्हा सीनियर सुपरिटेंडेंट पोस्ट आफिस धनबाद डिवीजन ने पत्रकारों को बताया कि गोमो के रेलकर्मियो सहित ग्रामीणों की सुविधा के लिए आधार से जुड़ी सेवाओ को पोस्ट आफिस गोमो में शुरू किया गया है। जिसमें ग्रामीण आधार से जुड़ी सभी तरह की सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। साथ ही पोस्ट आफिस से जुड़ी सुविधाएं जैसे, स्पीड पोस्ट, पार्सल, सेविंग अकाउंट, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस जैसी सुविधाओं का लाभ भी ग्रामीण आकर आसानी से लें।



Post a Comment

0 Comments