कतरास. जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) की बैठक तेतुलिया स्थित संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष रोहित यादव के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से झरिया के पूर्व विधायक सह धनबाद मेयर के प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह एवं संघ के महामंत्री सह जेबीसीसीआई के स्थाई सदस्य कोल इंडिया सिद्धार्थ गौतम मौजूद थे. कार्यक्रम के पूर्व रोहित यादव ने मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह एवं संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. बैठक में जनता मजदूर संघ को मजबूत करने एवं मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह को समर्थन देने की बात कही गई. मौके पर पप्पू दुबे, राजू सिंह, भोला पासवान,दिलीप मिश्रा, परेश चंद्र दसोँधी,विजय दसोँधी, धीरज दसोँधी, अनुराग राजगढ़िया, दीपक सिंह, विशाल सिंह,भोला, पन्ना राय, आदि के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे.
0 Comments