-->

डीवीसी के पंचेत पंप स्टोरेज प्लांट पर बंगाल सरकार का अड़ंगा, एनओसी देने में आनाकानी


20 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट है जो 2030 में पूरा होना है

डीवीसी का 20 हजार करोड़ रुपये का पंचेत पंप स्टोरेज विद्युत प्लांट परियोजना पश्चिम बंगाल सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) न मिलने के कारण अधर में लटक गई है। पंचेत पहाड़ पर 1000 मेगावाट की यह नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना 2030 तक पूरी होनी थी। यह डीवीसी को पानी की समस्या से बचाएगी और बांध का जलस्तर बनाए रखेगी। ऊर्जा मंत्रालय ने रिन्युवल एनर्जी के तहत पंचेत पहाड़ पर 1000 मेगावाट व बोकारो के लुगु पहाड़ पर 1500 मेगावाट क्षमता (6x250 मेगावाट) वाले पंप स्टोरेज विद्युत प्लांट का निर्माण कराने की तैयारी में है। पंचेत के जिस पहाड़ पर यह परियोजना बननी है वह क्षेत्र पश्चिम बंगाल में पड़ता है।

Post a Comment

0 Comments