-->

जीएसटी घोटाले के मास्टरमाइंड श्यामसुंदर को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया


जीएसटी घोटाले में पिछले कई महीनों से फरार चल रहे आरोपीत मैथन ओपी क्षेत्र के मेढा निवासी श्याम सुंदर पासवान को यूपी पुलिस ने मैथन पुलिस के सहयोग से गुरुवार की रात्रि में गिरफ्तार कर अपने साथ यूपी ले गई । जीएसटी की कमाई से श्यामसुंदर ने मेढा पंचायत भवन के समीप बड़ा सा बंगला, गाड़ी और जमीन के साथ-साथ करोड़ों की जायदाद अरजीत किया है। श्याम सुंदर 10 वर्ष पहले तक मैथन संजय चौक में मामूली सेल टैक्स एजेंट के रूप में काम कर रहा था जो बामुश्किल से अपना जीवन यापन करता था। किंतु अपने खुर्फाती दिमाग से सेल कंपनी बना लिया और निरसा के कई मजदूर एवं बेरोजगार लोगों से कोऑपरेटिव सोसाइटी में काम देने एवं समिति के माध्यम से रोजगार देने के बहाने सेल कंपनी बनाकर करोड़ की जीएसटी चोरी कर लिया और खुद करोड़पति बन गया है। हालांकि मैथन और उसके आसपास के लोग श्याम सुंदर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते।

Post a Comment

0 Comments