
कतरास। आगामी होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को मधुबन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक का संचालन दीना साव ने किया। बैठक के दौरान क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और समाज में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी ने अपील की कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी न करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। हुद्दंगबाजी और अशांति फैलाने वाले पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी,किसी भी प्रकार का असामाजिक गतिविधि और त्योहार को खराब करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर नवागढ़ मुखिया दिलीप विश्वकर्मा, बांसजोरा मुखिया राजा लाला, सिनीडीह पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता गौरचंद बाउरी, धीरेन लाला, बासुकी लाला, रामजी चौहान, दिनेश महतो, संजय सिंह, संजय कुमार गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में शांतिपूर्ण तरीके से रंगों का उत्सव मनाने का निर्णय लिया, ताकि क्षेत्र में आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे।
0 Comments