-->

बच्चा चोरी के अफवाह पर एसएसपी हुए सख्त, कहा कानून हाथ में लेने पर कार्रवाई होगी


 जिलों में इन दिनों बच्चा चोर की अफवाहों ने लोगों के बीच भय और भ्रम का माहौल बना दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल संदेशों और गलत सूचनाओं के आधार पर कई जगहों पर निर्दोष लोगों को 'बच्चा चोर' बताकर भीड़ द्वारा मारपीट किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं. खास बात यह है कि इन मामलों में अधिकतर राहगीर, मजदूर, भिक्षुक या मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति निशाना बने हैं. हालात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है.वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने साफ कहा है कि अफवाहों के आधार पर किसी को अपराधी ठहराना और उसके साथ हिंसा करना खुद एक गंभीर अपराध है. उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो उसे पकड़कर मारपीट करने के बजाय तुरंत नजदीकी थाना ले जाएं।

Post a Comment

0 Comments