ठेले पर हिमालय तो किताबों में पढ़ा है किंतु हाईवे पर भारतीय रेल देख लोग भौचक्के रह गए। भौचक्के इसलिए भी रह गए कि जो भारतीय रेल पूरे देश में सामानों की धुलाई से लेकर यात्रियों की धुलाई खुद अपने ऊपर रखकर करती है। रविवार को दोपहर में वही भारतीय रेल इंजन मैथन संजय चौक के समीप एनएच 19 पर एक बड़े से ट्रेलर में रखकर ले जाया जा रहा था। तब लोग आश्चर्य की नजर से उस ट्रेलर की ओर देख रहे थे जो अपने आप में एक कहानी कह रहा था। दरअसल उक्त रेल इंजन कोलकाता से धनबाद की और ट्रेलर के माध्यम से ले जाया जा रहा था जो दूर से देखने पर ट्रेन गुजरने जैसा ही दिख रहा था।
0 Comments